बुलंदशहर, मई 5 -- एसडीएम कॉलोनी की महिलाओं ने अधूरी पड़ी नाली व रास्ते के निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में बीना, ममता, सुनीता, राजबाला, मीनू, प्रीति, मन्नू, शीला आदि ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर 6 में कई परिवार निवास करते हैं, लेकिन यहां नाली और सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण गली में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और जलभराव की स्थिति बनी रहती है।महिलाओं का कहना है कि जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदे पानी के कारण पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.