चंदौली, जून 4 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद चंदौली से सकलडीहा-चहनियां होते हुए सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क बन रही है। सड़क निर्माण के दौरान नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चकिया बिहारी मिश्र तारगांव के पास फोर लेन रोड के किनारे नाली निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से नाली का निर्माण आधा-अधूरा कर छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान मिट्टी और मलवा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था नाली का लेवल भी सही नहीं बनाया गया है। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। थोड़ी सी बारिश होते ही घरों के सामने जलभराव हो जाता है और गंदा...