अधूरी तैयारी: प्राथमिक स्कूलों में खेल शिक्षक ही नहीं, कैसे तैयार होंगे नौनिहालों के खिलाड़ी
गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खेलों में आगे बढ़ने का मंच तो तैयार है, लेकिन उन्हें तैयार करने की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जिले के प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद ही नहीं हैं। ऐसे में पांच से सात अक्टूबर तक होने वाली अंडर-11 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी मैदान में उतरेंगे, लेकिन नियमित प्रशिक्षण और खेल की तकनीक सिखाने के लिए उनके पास स्कूल स्तर पर विशेषज्ञ शिक्षक नहीं होंगे। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में शुरुआती स्तर पर प्रशिक्षण की कमी का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। जिले में 350 प्राथमिक स्कूल और किसी में भी शारीरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.