कुशीनगर, मार्च 14 -- कुशीनगर। विशुनपुरा क्षेत्र के पुर्नहां बुजुर्ग में ग्राम पंचायत द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व बनवाई गई पानी की टंकी अभी भी अधूरी है। इसका ढक्कन तक नहीं लगा है। इस वजह से ग्रामीणों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी खुली होने के कारण छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में एक बकरी और एक कुत्ता टंकी में गिरकर मर चुके हैं, जिससे गांव में नाराजगी है। इस गांव के निवासी छट्ठू प्रसाद ने बताया कि यह सोख्ता टंकी करीब दो वर्ष पहले ग्राम प्रधान द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन ढक्कन नहीं लगाया गया। खुले गड्ढे की वजह से पशुओं और बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.