शामली, फरवरी 26 -- कांधला। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव इस्लामपुर घसोली में जलकल विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाई गई हजारों लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के सैकड़ों घरों को पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई जा रही इस टंकी का काम अधर में लटके होने के कारण गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की प्यास बुझाने की चुनौती और विकट हो गई है। क्षेत्र के इस्लामपुर घसोली गांव में जलकल विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से जलकल योजना शुरू की गई थी। इसी योजना के तहत हजारों लीटर पानी भंडारण क्षमता वाली एक विशाल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि पूरे गांव और आस-पास के बस्तियों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। लेकिन अधूरा कार्य आम जनता के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.