शामली, जून 23 -- शामली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जिले के अधिकांश पात्र किसानों के खातों में पहुंच गई है, लेकिन हजारों किसानों को इस बार भी योजना का लाभ नहीं मिल सका। कृषि विभाग के अनुसार बैंक खाते आधार से लिंक न होने और ई-केवाईसी अधूरी रहने के कारण करीब 29 हजार किसान किस्त की राशि से वंचित रह गए हैं। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 1 लाख 43 हजार 168 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 1 लाख 5 हजार 205 किसानों के खातों में 23वीं किस्त के रूप में करीब 21 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर की गई है। यह भी पढ़ें- पीएम किसान: अगर स्टेटस में लिखा है, 'Withheld', 'Under Verification' या 'Eligibility Under Review' तो नहीं आएगी किस्त योजना की राशि मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है।विभागीय आंकड़ों के...