सहरसा, अप्रैल 20 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा के मुख्य बाजार और मुख्य सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की पिछले सप्ताह शुरू हुई कार्रवाई अधूरी रह गई है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई है। आरोप है कि कुछ दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया, जबकि कई जगहों को छोड़ दिया गया, जिससे भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगर पंचायत कार्यालय से बस स्टैंड चौक तक चलाए गए अभियान के बीच में ही रुक जाने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा है। दुकानदारों का कहना है कि एक ही क्षेत्र में अलग- अलग मापदंड अपनाए गए, जो प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन द्वारा मलबा नहीं हटाये जाने से राहगीरों को भारी परेशानी अजय कुमार साह, गोपाल जायसवाल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है...