मधुबनी, मार्च 10 -- खजौली। खजौली बाबूबरही मुख्य सड़क पर सुक्की साइफन से मरार मुसहरी तक करीब पांच किलोमीटर सड़क के मरम्मत एवं विस्तारीकरण का कार्य अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवेदक द्वारा सड़क निर्माण का कार्य आधा-अधूरा कर बंद कर देने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क के दोनों किनारों के नाला विस्तारीकरण के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद दिया गया है,लेकिन अब तक उसमें मेटल नहीं डाला गया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क पर मेटल गिराकर छोड़ दिया गया है। नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को कसमा गांव स्थित महादेव चौक के समीप गुदरी राम के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने संवेदक एवं विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.