रुडकी, मार्च 23 -- कस्बे के वार्ड नंबर 11 में नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से कॉलोनी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि लगभग एक माह पहले लक्सर कस्बे के वार्ड नंबर 11, केशव नगर में रायसी रोड मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर दीवार बनाकर और बीच में मिट्टी डालने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया। कॉलोनी निवासी यशपाल चौधरी, अंकित चौधरी व सतवीर ने बताया कि सड़क अधूरी होने के कारण बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर पड़ी मिट्टी घरों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, जगत सिंह व संदीप चौधरी का कहना है कि सड़क अधूरी होने से आवागमन में दिक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.