हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। सोशल मीडिया पर रविवार को एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल पर कथित बदसलूकी का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसको लेकर खासी चर्चा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसमें शिक्षिका किसी अभिभावक से बात कर बार-बार शट अप कह रही है। मामले में स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उनके खिलाफ यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे कट-पेस्ट किया गया है। अभिभावक ने एडमिशन फीस कम करने के लिए दवाब बनाया और लगातार धमकियां दीं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मनमानी की। उन्होंने बताया कि सरकारी टीकाकरण के दिन अभिभावक आया और उन पर जबरिया दवाब बनाया। इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में बाद में बात कर लेंगे लेकिन वह नहीं माने और कट पेस्ट करके वीडियो वायरल कर दिया। नशे में ...