सीतापुर, जुलाई 2 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा में घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों को लेकर इस बार प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जिसका प्रमुख कारण कनरखी गांव के बंगाली पुरवा के पास गोबरहिया नाले पर बन रहा रेगुलेटर। करीब 24.53 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का अभी तक 60 प्रतिशत काम ही हो सका है। बाकी बचा काम अब बरसात के बाद ही पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन को एक बार फिर नावों का ही सहारा लेना पड़ेगा। जिसकी वजह से बाढ़ से प्रभवित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आठ माह पहले रेगुलेटर बनाने का काम शुरू हुआ था।

रेगुलेटर निर्माण की जानकारी क्षेत्र के कनरखी गांव के बंगाली पुरवा के पास गोबरहिया नाले पर सिंचाई ए...