छपरा, अप्रैल 28 -- फोटो- 1 तरैया रामकोला गांव स्थित अपूर्ण निर्माण पुलिया तरैया, एक संवाददाता। तरैया से शीतलपट्टी जाने वाली सड़क पर रामकोला गांव स्थित अधूरा पुल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पुल निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे आवागमन बाधित है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर खदरा नदी में गिर रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पुल बंद होने से एंबुलेंस को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। मुखिया सुशील कुमार सिंह, वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार और पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह ने जल्द पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आधारशिला रखने के सात माह बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं यह भी पढ़ें- जमुई: गिद्धौर के पतसंडा में जर्जर पु...