अधूरा पुल निर्माण बना मुसीबत, सिरमी और शीतलपट्टी के लोगों का आवागमन प्रभावित
छपरा, जून 1 -- 5 तरैया के सिरमी में अधूरा पड़ा नदी पुलिया निर्माण कार्य तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के सिरमी व शीतलपट्टी गांव स्थित तरैया-सोआसी घाट मुख्य सड़क पर खदरा नदी में वर्षों से चल रहा पुल निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का निर्माण कार्य अधर में लटके रहने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन वर्षों से बाधित है। वैकल्पिक डायवर्जन मार्ग से गुजरने वाले पैदल यात्रियों को भी काफी कठिनाई होती है। वर्तमान में पुल का केवल पिलर और पाया निर्माण कार्य ही चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय कर मरीजों को रेफरल अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय, अंचल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.