बलरामपुर, फरवरी 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सहेबनगर में निर्माणाधीन पुल लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन बीच में ही रोक दिया गया। कई बार खंड विकास अधिकारी को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता चेतराम ने बताया कि ग्राम पंचायत के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी शिकायतें की गईं, लेकिन जांच या प्रगति की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई। उनका आरोप है कि यदि निर्माण कार्य का भुगतान उठा लिया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में वीडीओ सुनील कु...