बागपत, जून 2 -- बागपत। बागपत के पुराना कस्बा में चौहान चौपाल के पास गुजरान मौहल्ले के निवासियों ने अधूरे नाला निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। सोमवार को पालिका में जाकर ईओ को शिकायतीं पत्र सौंपा। मौहल्लेवासी बिट्टू गुर्जर, संजय, सन्नी, वीरेंद्र, सतवीर, ब्रह्मसिंग, राजकुमार, आनंद कुमार व राजवीर ने बताया कि उनके मकानों के सामने से पहले से एक नाला गुजर रहा था। करीब चार माह पूर्व नए नाले के निर्माण के लिए एक और नाला खोद दिया गया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरे निर्माण के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम नजदीक है और यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो जलभराव के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो ज...