रांची, मई 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के नरसिंह-लोवाडीह गांव में मुख्य सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव में प्रवेश के लिए 650 फीट कच्ची पगडंडी ही सहारा बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023-24 में विधायक मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य शुरू हुआ था और कुछ दूर तक पत्थर सोलिंग भी की गई, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान काम बंद हो गया। चुनाव के बाद काम पूरा कराने का आश्वासन मिला, पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में कीचड़ और पानी के बीच आवागमन में भारी परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- बांका: योजना रद्द होने से अधूरा पड़ा जर्जर सड़क निर्माण, ग्रामीण चिंतित वहीं संवेदक सह जेई प्रशांत कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के कारण काम रुका था, बाद में योजना रद्द हो जाने से निर्मा...