एटा, मार्च 11 -- शहर में आगरा रोड स्थित ईशन नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब कार्यदायी संस्था की लापरवाही राहगीरों के लिए आफत बन गई है। पुलिया के दोनों ओर डाली गई कच्ची मिट्टी अब वाहनों के पहियों से धंस रही है, जिससे हादसों का डर बना हुआ है। पुलिया पर डामरीकरण न होने के साथ मिट्टी पर पानी का छिड़काव न किए जाने से उड़ती धूल ने वाहन सवारों का दम घोट रखा है। ईशन नदी पुलिया के निर्माण के बाद उसे मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए दोनों ओर मिट्टी का भराव किया गया है। जबकि नियमानुसार पुलिया पर तत्काल डामरीकरण होना चाहिए, लेकिन संस्था ने इसे अधूरा छोड़ दिया। आलम यह है कि भारी वाहनों के गुजरते ही पूरी सड़क धूल के गुबार में तब्दील हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आंखों में धूल जाने और सांस लेने में भारी दिक्कतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.