मैनपुरी, अप्रैल 21 -- नगर से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे-92 (ग्वालियर-बरेली) निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। अभी हाईवे का काम अधूरा है और उद्घाटन भी नहीं हुआ, लेकिन शमशेरगंज पुलिया के पास सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। जर्जर होती सड़क के कारण राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण में मानकों की अनदेखी की है। कस्बे में नाले का निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बिजली के पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। गौरतलब है कि बेवर से इटावा तक टुकड़ों में हो रहे इस निर्माण के बीच, इटावा सीमा में टोल टैक्स की वसूली भी शुरू कर दी गई है, जिसे लेकर जनता में गहरा रोष है। लोगों ने डीएम से मांग की कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.