अधूरा नाली बन रही लोगों के लिए मुसीबत, बारिश में बढ़ सकता है खतरा
कोडरमा, जून 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर में एनएच-20 रांची-पटना बाइपास रोड की सर्विस लेन स्थित सीडी कॉलोनी अंडरपास के समीप अधूरा नाली निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है, वहीं बारिश के दौरान जलजमाव होने से मच्छरों और बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।इस संबंध में वार्ड संख्या 18 की पार्षद मधुलिका सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि रांची-पटना बाइपास रोड की सर्विस लेन में सुभाष चौक से दाहिनी ओर सीडी कॉलोनी अंडरपास के पहले और बाद में कई स्थानों पर संवेदक ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इस समस्या को लेकर कई बार एनएचएआई के अधिकारियों और अभियंताओं से संपर्क कर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.