गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर। दिलदारनगर के सरैला चट्टी से एसकेबीएम कॉलेज तक बनाई जा रही नाले की परियोजना अधूरी छोड़ दिए जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जेसीबी से खोदी गई मिट्टी पड़ी होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में अधूरे नाले को पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक महीने पहले खुदाई कर कार्य रोक दिया गया। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क तो पूरी हो गई, लेकिन नाले का काम अधूरा है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- अधूरा नाला निर्माण बना खतरा, राहगीरों को परेशानी विभाग के अवर अभियंता चंदन राय ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्...