अधूरा जीर्णोद्धार बना परेशानी, तालाब में जलकुंभियों व कचरे का अंबार
गोड्डा, अप्रैल 28 -- वार्ड नंबर 13 स्थित बजरंगबली मंदिर के पास स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो सका है। अधूरा पड़े कार्य और तालाब में फैली गंदगी से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब में जलकुंभियों का कब्जा है, वहीं यहां कचरे का भंडारण भी किया जा रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति और खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आसपास की गलियों में भी जगह-जगह पानी जमा हो रहा है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गप्पू सिन्हा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले पांच वर्षों से लगातार बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव दिया जाता रहा है। 22 और 24 तारीख की बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.