अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की उत्तर कुंजी
लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) में भर्ती के लिए 29 जून को हुई लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी सात जुलाई तक वेबसाइट पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इसके अलावा भेषजिक के पदों पर चयन के लिए 29 जून को हुई लिखित परीक्षा की प्रोविजन उत्तर कुंजी भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जो सात जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।आयोग ने लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 22 मई को जारी की गई प्रोविजन उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कराने के बाद अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी (विवरणात्मक) वेबसाइट पर जारी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.