हमीरपुर, जून 24 -- मुस्करा। मंगलवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा का अंतिम परिणाम आया।। जिसमें गांव गहरौली से नौ युवक-युवतियों का चयन हुआ है। पांच युवतियां और चार युवक हैं। एक साथ नौ होनहारों के चयन से ग्रामीण एवं चयनित परिवार में खुशी का माहौल है। मंगलवार की शाम अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा अंतिम परिणाम आया। जिसमें गहरौली गांव की कु.वंदना राजपूत पुत्री भूपसिंह राजपूत कोटेदार, कु.वसुंधरा सोनी पुत्री रामकिशन सोनी, कु.ज्योति पुत्री परमलाल अहिरवार, कु.भारती पुत्री मंगल राजपूत, विजय अनुरागी पुत्र रज्जन अनुरागी, शत्रुघ्न अनुरागी पुत्र बृजलाल अनुरागी, जीतू वर्मा पुत्र बालकिशन अहिरवार (मास्टर साहब), चंद्रकली पाल पुत्री रामसिंह पाल और शशि राजपूत का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज के 50 स...