हरिद्वार, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा-2025 की स्क्रीनिंग परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने चारों सीरीज की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रमाणित संदर्भ-दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी। इसके आधार पर परिणाम तैयार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...