किशनगंज, मई 3 -- पोठिया। निज संवाददाता ग्रामीण कार्य विभाग किशनगंज के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत स्थित चोंचपाड़ा मदरसा से बरतोला गांव तक निर्माणाधीन सड़क की जांच की। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत 2 करोड़ 66 हजार की लागत से तैयार हो रही सड़क में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर रखा मिट्टीयुक्त व घटिया बेडमिशाली को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए। प्राक्कलन बोर्ड में योजना से संबधित स्पष्ट जानकारी लिखने के आदेश भी दिए। स्थानीय ग्रामीण मेराज आलम, मो. नईमुद्दीन, सैफ अहमद, शोएब अख्तर, नसीम अख्तर आदि ने अधीक्षण अभियंता को संवेदक कुंदन कुमार द्वारा बरती जा रही अनियमितता से अवगत कराते हुए बताया कि रात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.