अधीक्षण अभियंता ने किया बिजली घर का निरीक्षण
इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। निर्वाध बिजली सप्लाई करने के लिए विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके चलते अधिकारी भी बिजलीघरों, फीडरों और स्टोर का निरीक्षण कर रहे है। इसी के चलते अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने कुनैरा बिजलीघर और वहां बने स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर में रखे ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने साफ कहा कि ग ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन फाल्ट की स्थिति बनने पर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक परेशानी न हो, इसके लिए 10 केवीए, 16 केवीए, 25 केवीए, 63 केवीए और 100 केवीए क्षमता तक के ट्रांसफार्मर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। इसके साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होने कहा कि बिजली लाइनों की मरम्मत में उपयोग होने वाली केबल, इंसुलेटर, फ्यूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.