वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) में गलत तरीके से बिल संशोधन और बिना जेई की रिपोर्ट के पीडी करने का प्रकरण गंभीर होता जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राम अवतार ने आख्या तलब की है। इसके लिए उन्होंने बरईपुर डिविजन का अतिरिक्त चार्ज देख रहे अधिशासी अभियंता राहुल कुमार को निर्देश जारी किया है। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं, मामला उजागर होने के बाद बरईपुर डिविजन से जुड़े अन्य उपकेंद्रों के अभियंताओं के भी कारनामों की चर्चा भी तेज हो गई। सूत्रों ने बताया कि उपकेंद्रों पर तैनात अभियंताओं ने भी बड़ा खेल किया है। अभियंताओं ने लेखाकार और एजेंटों की मिलीभगत से सैकड़ों सही बिजली बिल को गलत तरीके से संशोधित कर दिया। लाखों के बिल हजारों में तब्दील कर दिये गए। इसके लिए अभियंताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.