अधीक्षक ने कहा, वार्ड ब्वॉय करता है मरीजों से वसूली
बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएचसी कप्तानगंज में तैनात वार्ड ब्वॉय का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वार्ड ब्वॉय के एआरवी लगाने के एवज में वसूली के वॉयरल हो रहे वीडियो के बाद अब सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर वसूली के आरोप पर मुहर लगा दी है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वसूली का इसका जो वीडियो वॉयरल हो रहा है, वह पूरी तरह सत्य है। इससे कार्य ले पाना संभव नहीं है। इसे तत्काल यहां से हटाकर इसके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। इस पत्र के बाद जल्द ही वार्ड ब्वॉय पर कार्रवाई हो सकती है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद वार्ड ब्वॉय का स्थानांतरण सीएचसी दुबौलिया के लिए कर दिया गया है。
कार्रवाई की आवश्यकता अधीक्षक ने अपने पत्र में कहा है कि चेतावनी के बाद भी मरीजों से धन उगाही की शिकायत बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.