अधीक्षक का बयान दर्ज, पीड़ित को नहीं दी सूचना
सिद्धार्थ, जून 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ सीएचसी पर 21 मई की रात गर्भवती को इलाज न देने के मामले में चल रही जांच की कार्यवाही से बचने के लिए अधीक्षक डॉ. एके आजाद भी तरह-बेतरह का हथकंडा अपना रहे हैं। जांच समिति ने अधीक्षक को बयान दर्ज कराने के लिए चार जून को तलब किया था। उन्होंने अपना बयान दर्ज भी करा दिया है। इसी दिवस पीड़ित का भी बयान दर्ज होना था। ऐसे में पीड़ित को समय से उपस्थित होने की सूचना देने का जिम्मा अधीक्षक को सौंपा गया था, बावजूद अधीक्षक ने पीड़ित को सूचना ही नहीं दी। इसके चलते पीड़ित का बयान दर्ज नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट दरअसल, शोहरतगढ़ कस्बे के छतहरी निवासी सीपी सिंह के परिवार की सदस्य को 21 मई की रात गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.