मोतिहारी, मार्च 16 -- ¸मोतिहारी। गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस- वे जिले के 58 गांव का वर्गीकरण पूरा होन के बाद थ्री ए अधिसूचना प्रकाशन के लिये एनएचएआई को सौंप दिया गया। अपर जिला भूअर्जन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अधिसूचना प्रकाशन के लिये एनएचएआई को सौंपा गया है। दावा आपति के बाद मुआवजा भुगतान व निर्माण कार्य भी शुरु किया जायेगा। भूमि वर्गीकरण का अंतिम कार्य पीपराकोठी के झखरा गांव में जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय टीम ने अंतिम प्रक्रिया पूरी की। इस परियोजना में आठ अंचल के 58 राजस्व ग्राम में करीब चार हजार खेसरा का वर्गीकरण कार्य पूरा हुआ था। जिले के पहाड़पुर प्रखंड से शुरु होकर फेनहारा के अंतिम गांव इजोरबारा तक यह परियोजना जुड़ी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...