बांका, अप्रैल 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले) का 12वां राज्य सम्मेलन 16, 17 और 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के जिला सचिव रामचन्द्र दास ने जानकारी देते हुए बताया कि, सम्मेलन में राज्य भर से चुने गए प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही पार्टी के राज्य संगठन विभाग ने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान बांका जिले में प्रतिनिधि चुनाव के लिए नामांकन 12 और 13 अप्रैल को होगा। वहीं नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 15 अप्रैल को होगी, जबकि मतदान 17 अप्रैल को कराया जाएगा। साथ ही उसी दिन शाम में मतगणना कार्य भी भी पूरी कर ली जाएगी। वहीं इस चुनाव की निगरानी पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य और फुलवारी के पूर्व विधायक गोपाल रविदास करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.