गढ़वा, अप्रैल 3 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में वर्ष 2019 में शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। योजना के तहत हर घर तक 2024 तक शुद्ध पेय जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर विभागीय लापरवाही के कारण लोग अबतक लाभ से वंचित हैं। योजना के तहत प्रत्येक घर को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। उसके विपरीत प्रखंड के विभिन्न गांवों में उक्त योजना की रफ्तार काफी धीमी है। कुछ गांवों में काम पूरा होने पर भी घरों तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 70 से अधिक सोलर जलमीनार लगाई गई थी। उनमें अधिसंख्य कुछ न कुछ खराबी के कारण महीनों से बेकार पड़ी हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार के द्वारा लोगों को घर-घर प...