बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- महाराजा अग्रसैन भवन में भारत विकास परिषद की ओर से अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. सुधा अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव गोयल, अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल व विशिष्ट अतिथि प्रवेश चंद गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लिया। जिसमें एडवोकेट अजय गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कुशाग्र अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के 120 प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की। साथ ही कोषाध्यक्ष राजीव तायल ने आय-व्यय का विवरण दिया। अधिष्ठापन अधिकारी ने सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें अलका गर्ग ने अध्यक्ष, नीलम रोहिला ने सचिव, गीता गोयल ने कोषाध्यक्ष, स्वाति व...