हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- बीएचईएल कामगार यूनियन (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नवनियुक्त अधिशासी निदेशक रंजन कुमार से मिलकर विभिन्न समस्याओं को रखा। बीएचईएल के विकास के साथ ही कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण मांगा और नई भर्तियां शुरू करने की पैरवी भी की। महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीएचईएल परिसर की सड़कों की मरम्मत, गेस्ट हाउस एवं कैंटीन में खाद्य सामग्री और रखरखाव की गुणवत्ता में सुधार की मांग रखी गई। व्यवस्थापन से जुड़ी समस्याओं में अधिशासी निदेशक से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया। अधिशासी निदेशक रंजन कुमार ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर पीडी बलोनी, अशोक चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार और प्रदीप ममगाईं शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.