बाराबंकी, जून 4 -- हैदरगढ़। थाना लोनी कटरा के मंझूपुर गांव के ग्रामीणों ने एक्सियन को बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर से खेत जोतते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर शिवा घायल हो गया। उसको बचाने आई मां सरस्वती एवं बहन शिवानी भी झुलस गई थी। युवक का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। ग्रामीणों ने एक्सियन को यह भी बताया कि विद्युत कर्मियों एवं ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण एचटी लाइन का एक तार किसान के खेत में लटकता रह गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...