अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- अल्मोड़ा, कमल पंत। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के पत्र पर बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स भड़क उठे। प्रांतीय खंड कार्यालय में पहुंच इंजीनियर्स ने विरोध जताया। ईई से पत्र को लेकर माफी की मांग की अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई की ओर से अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त लोनिवि अल्मोड़ा को डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को लेकर पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा कि खंड में कार्यरत सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंताा व कनिष्ठ अभियंता के हड़ताल में सम्मिलित होने के कारण कार्यों को संपादित करने में कठिनाई आ रही है। पत्र में कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल समाप्ति व भविष्य के दृष्टिगत सीधी भर्ती से नियुक्त इंजीनियर्स की तैनाती के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाए। इसको लेकर आक्रोशित डिप्लोमा इंजीनियर...