उन्नाव, अप्रैल 13 -- पुरवा, संवाददाता। नोटिस के बावजूद सरकारी भूमि से कब्जा न हटाने के बाद तहसील प्रशासन ने कब्जा ध्वस्त कर दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी ने अवैध कब्जेदार के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार सरकारी अभिलेखों में बतौर ऊसर दर्ज भूमि सं 167 रकबा 0.063, 0.152 व 0.0063 हेक्टेयर स्थानीय कस्बा भवानी क्षेत्र में स्थित है। जिसमें कस्बे के राजा बाजार मोहल्ला के बब्लू पुत्र बाबूलाल ने अवैध तरीके से भूमि कब्जाने को जबरन पिलर व दीवार बना ली। जिसे अवैध पाए जाने पर राजस्व विभाग ने रुकवा दिया था। जिसे नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर खुद निर्माण कार्य हटवाने को आदेशित किया गया था। वहीं नोटिस अवधि में अवैध निर्माण न हटवाए जाने पर 9 अप्रैल को एसडीएम के निर्देश पर पक्का बाउण्ड्रीवाल व पिलर हटवा...