अधिशासी अधिकारी को बताई समस्याएं
विकासनगर, जून 12 -- नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड दो की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने लंबे समय से लंबित भट्टा रोड के निर्माण, सफाई व्यवस्था तथा अन्य जरूरी निर्माण कार्यों के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू कराने की मांग की। कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोगों ने बरसात से पूर्व सभी नालियों की सफाई करने और फॉगिंग करने की मांग भी पालिका प्रशासन से की है। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, सभासद सोनिया वर्मा, पूर्व सभासद जावेद खान, संयम जैन, सतपाल, क्षितिज वर्मा, गजेंद्र चावला, प्रमोद चावला, हरचरण लाल, डॉ. अनिल और संदीप कुमार शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.