अयोध्या, मार्च 23 -- सोहावल,संवाददाता। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम के आने में विलंब के कारण कई फरियादी वापस लौट गए। बिना अवकाश अनुपस्थित रहने पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। समाधान दिवस में कुल आई 140 शिकायत में से केवल चार शिकायतों का गुण एवं दोष के आधार पर निस्तारण कराया जा सका। शनिवार को ईद के कारण सार्वजनिक अवकाश था इसलिए तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को हुआ। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस की तरह प्रशासनिक कार्य की व्यस्तता के चलते इस बार भी डीएम निखिल टीकाराम फुंडे दोपहर बाद सुनवाई में पहुंचे। जिसके कारण सुबह से डीएम के सामने अपनी समस्याओं के निदान के लिए फरियाद करने आये कई फरियादी इंतजार कर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.