उरई, दिसम्बर 31 -- कालपी। संवाददाता विद्युत विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर 4 अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ा भर बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। अधिशाषी अभियंता महेंद्र नाथ भारती ने शिविरों का निरीक्षण करते हुये जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये। शासन तथा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश के तहत योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर से प्रत्येक दिनों में चार अलग-अलग ग्रामों व मोहल्ले में शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते नगर के मोहल्ला आलमपुर तथा जयरामपुर में अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में ओटीएस शिविरों का आयोजन किया गया जबकि अवर अभियंता नवीन सचान की अध्यक्षता में मगरौल व दमरास में ओ टी एस योजना का शिविर लगाया गया है। 31 मार्च 2025 तक...