रुडकी, मार्च 8 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का रविवार को 32वां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। अधिवेशन में 90 वर्ष से अधिक आयु के सात सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्मारिका 2026 का भी विमोचन किया गया। रविवार को आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बची सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद भारद्वाज रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, कोषागार के कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार व नगर विधायक प्रदीप बत्रा रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को उनकी आयु के आधार पर माला, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया...