गोंडा, फरवरी 27 -- करनैलगंज, संवाददाता। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मिश्र की हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अधिवक्ता सुभाष मिश्र हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों के घटना में शामिल होने की जानकारी देने के साथ नाम दिए गए हैं। विवेचना के दौरान उन नामों में शामिल दो अभियुक्त चंदन मिश्र तथा ब्रजेश कुमार मिश्र निवासी सुदई पुरवा का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज थी, तीन अन्य नाम जांच में सामने आए। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। विवेचना प्रचलित है।

हिंदी हिन...