सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने केजीएमयू लखनऊ में तैनात चिकित्सक वैभव जायसवाल की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज की। एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में शनिवार को जिरह की तारीख नियत हुई है। मृतक के घायल भाई मुनव्वर की मेडिकल रिपोर्ट पर न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने पक्षों की सुनवाई कर चिकित्सक की फिर से गवाही को जरूरी मानते हुए उन्हें समन जारी किया था जिस पर वे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। छह अगस्त 2024 को कोतवाली देहात थाना के भुलकी प्यारेपट्टी चौराहे पर को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.