औरैया, अप्रैल 13 -- अजीतमल, संवाददाता। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजू सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में तहसील अजीतमल में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बार एसोसिएशन तहसील अजीतमल के अध्यक्ष शेषनंदन सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता राजू सिंह की हत्या से पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समाज स्तब्ध है और इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही हैं। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से लामबंद हुए अधिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.