अधिवक्ता से मारपीट में मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र। अधिवक्ता के साथ मारपीट, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मुबारकपुर निवासी अधिवक्ता विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 18 मई की शाम वह मधुपुर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे सुबाष पुत्र तिलकधारी तथा उसके दो अज्ञात साथियों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। घटना में उनके पैर और पीठ में चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.