मथुरा, मई 12 -- कस्बे में पेट्रोल पंप संचालक व अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के अपहरण और बंधक बना कर मारपीट मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। विरोध में व्यापारियों ने दोपहर में बाजार बंद रखकर आक्रोश जताया। रविवार को हुई घटना के बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल बना रहा। व्यापारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग उठी। बताते चलें कि रविवार शाम भूमि और रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के गुर्गों ने परमार रिसोर्ट के पास दिवाकर शर्मा का रिवॉल्वर के दम पर अपहरण कर लिया और उन्हें छाता रोड स्थित मकान में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- मथुरा में दिनदहाड़े वकील का अपहरण; घर में बनाया बंधक, फिर पुलिस ने ऐसे छुड़ाया, हिरासत ...