अधिवक्ता से मारपीट के मामले में चार पर केस
जौनपुर, मई 15 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय निवासी ग्राम हरिहरपुर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पटीदारों से हमारा भूमि का बंटवारा पारिवारिक समझौते से वर्ष 2011 में हो चुका था। इसी पारिवारिक बंटवारे की भूमि में हम लोग अपने-अपने हिस्से में काबिज हैं। रविवार की शाम के समय लगभग 4.30 बजे हमारे विपक्षी उदय सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, नागेश पांडेय, अभिषेक पांडेय दरवाजे पर आकर फिर से बंटवारे की बात कहने लगे। पूर्व में बंटवारा हो चुके होने की बात कही गई तो नाराज होकर मारपीट और तोड़फोड़ किए। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- घूर रखने को लेकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- अधिवक्ता से मारपीट का आरोप यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.