आगरा, मई 2 -- बुजुर्ग अधिवक्ता से मारपीट के मामले में सहावर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी घूम रहे हैं, जिससे बुजुर्ग अधिवक्ता भयभीत बने हुए हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सहावर के नगला वदिक गांव निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता सियाराम वर्मा ने बताया कि वह आगरा दीवानी न्यायालय में वकालात कर रहे हैं। हाल ही में अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव रह रहे हैं। गत 27 अप्रेल को वह घर की छत पर बैठे थे, गली में झगडे की आवाज पर उतरकर आए। उन्होंने बीच बचाव शुरू किया। इसी दौरान कमल सिंह ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। कमल सिंह के भाई धर्मवीर उर्फ जुगनू और गर्वित ने भी उसे मारापीटा। अन्य लोगों ने उसे बचाया। वह अपने दामाद के साथ थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, इस...