प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। राम प्रिया रोड निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने मारपीट, गालीगलौज और मुकदमे की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।अधिवक्ता के मुताबिक वह एक परिचित के घर गए थे, जहां मौजूद निर्मला सिंह, अंजू सिंह, सुशांत सिंह, सचिन श्रीवास्तव व दो अन्य ने उनसे एक मुकदमे की पैरवी बंद करने को कहा। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की और उनका चश्मा व घड़ी तोड़ दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...