गोरखपुर, मार्च 14 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला तहसील स्थित उरुवा नायब तहसीलदार की अदालत में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोला थाना क्षेत्र के अवरूस निवासी अधिवक्ता रणविजय चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को वह अपने मुवक्किल के मामले में बहस करने उरुवा तहसील गए थे। इसी दौरान अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी उनसे गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने टूटी कुर्सी का पाया निकालकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.